जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड स्थित चेक पोस्ट के पास शनिवार रात 9:00 बजे के करीब अचानक बिजली के पोल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण तारों में शॉर्ट सर्किट होने से पोल में आग भड़क उठी. (नीचे भी पढ़ें)
आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरत बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के दौरान कुछ समय तक इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही.







