जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मौनी बाबा मंदिर के आश्रम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग आश्रम के उस हिस्से में लगी, जहां गायों को रखा जाता है. बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद पास में रखे पुआल ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं.आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

आश्रम में गायें भी मौजूद थीं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे. फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.टाटा स्टील के दमकल पहुंची तब आग पर काबू पाया गया.




