जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वॉय से विवाद के बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी. घटना रविवार की है. इस फायरिंग में डिलीवरी ब्वॉय को गोली नहीं लगी. बल्कि पास खड़े अभिषेक मिश्रा नामक युवक को गोली में लगी है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. अभिषेक मिश्रा को टीएमएच ले जाया गया. (नीचे भी पढ़े)

जहां उसका इलाज चल रहाहै. बताते हैं कि उसके पसली के पास गोली लगी है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई. बताते हैं कि गोली चलाने वाला युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.











