गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के पैरागुड़ी गांव में रविवार को राधा-कृष्ण मंदिर में अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुई.इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है. मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है.राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण की पूजा की और अष्टम प्रहर संकीर्तन कासंकल्प किया.(नीचे भी पढ़े)
कीर्तन मंडलियों में आमडांगा कीर्तन संप्रदाय, राधारानी कीर्तन संप्रदाय दारिसाई, सबुज साथी कीर्तन संप्रदाय,जय मां शीतला बालिका कीर्तन संप्रदाय, राधारानी कीर्तन संप्रदाय, प्रफुल्ल महतो कीर्तन संप्रदाय द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. कीर्तन समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को महंत विदाई के साथ कीर्तन का समापन होगा, साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण होगा.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर बासंती प्रसाद सिंह, निरंजन साहू, गौतम साहू, निधुवन साहू, निताई साहू आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है.











