घाटशिला: गालूडीह के स्वस्तिका गेस्ट हाउस में महुलिया पंचायत की पंसस शीला गोप के द्वारा घाटशिला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयोंमें शिक्षा ग्रहण कर चुके दसवीं की परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने वाले दर्जनों टॉपरों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवीडॉ. सुनीता देवदूत सोरेन उपस्थित थे.पंसस शीला गोप अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कुणाल षाडंगी ने सभी
छात्र-छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन पर बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य विशेषकर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि सामान्य परिवार और अत्यंत गरीब परिवार में पली-बढ़ी छात्र-छात्राओं ने दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. श्री षाडंगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी प्रतिभाशाली होते हैं. अगर उन्हें अवसर दिया जाएं, तो वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इन सभी प्रतिभाशाली
विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता करेंगे. उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अभिभावकों को बधाई दी.इस अवसर पर डोमन गोप,आज़ाद बेरा, हीरा सिंह, अनिल, दिनेश सोरेन व स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे.











