जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में अपराधियों ने सरेआम गोली चलाकर पुलिस को चुनौती दी है. बताया जा रहा है कि बिंदल मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने तीन लोगों पर फायरिंग की है, जिसमें तीनों घायल है. इस घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग और दो अन्य जमीन कारोबारियों को गोली लगी है. घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मॉल परिसर और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है. फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है.





