जमशेदपुर: विधायक सरयू राय के मूल मंत्र ‘संपर्क, समस्या एवं समाधान’के तहत रविवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी के नेतृत्व में बालिगुमा के बागान एरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने सड़क की खराब स्थिति, रोड लाइट की कमी, नालियों की समस्या और जलजमाव जैसी परेशानियों से अवगत कराया.समिति के सदस्यों ने इन समस्याओं का जायजा लिया और उन्हें सूचीबद्ध किया.विकास साहनी ने कहा कि विधायक सरयू राय की सोच है कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए. (नीचे भी पढ़े)
इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.उन्होंने कहा कि मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह का जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मिल सके और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा सके.इस अवसर पर विनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, संजीव मुखर्जी, संजय सिंह, सुबोध प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव, परविंदर राम, राहुल तिवारी, रमेश कुमार गुप्ता एवं भरत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.












