
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुदड़ी बाजार सिनेमा मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार दी. बताया जाता है कि अपराधियों का एक टोली कार पर सवार होकर सिनेमा मैदान गोलचक्कर के पास पहुंचा. कार से उतरते ही अपराधियों ने वहां पहले से खड़े दीपक सिंह नामक व्यक्ति पर गोलियां चला दी. दीपक सिंह को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई जिससे वह वही धराशाई हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि उसको 3 गोलियां लगी है. गोली लगने के बाद अपराधी वहां से आराम से फरार हो गए. बताया जाता है कि दीपक सिंह गोल चक्कर के पास खड़े थे अचानक से कार से सवार तीन अपराधी आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली उनके पीठ और सीने पर लगी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहां मौजूद भीड़ ने घायल को तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि अपराधियों ने दीपक पर जब फायरिंग की तो वो वहां से भागा लेकिन पीछा करके उसे गोली मारी गई कुछ दूरी पर जाकर दीपक सिंह गिर गया. दीपक सोनारी बैरझाबड़ा का रहने वाला है




