
गम्हारिया : सरायकेला खरसावां स्थित गम्हरिया के आरएसबी में धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. आरएसबी परिवार के लिए महिला दिवस सिर्फ एक दिवस नही है बल्कि ये उनके लिए प्रबंधन की सोच का आइना भी है. इस वर्ष की थीम ” एंब्रेस इक्विटी” की थीम पर ही आरएसबी प्लांट 3 में भी महिला दिवस मनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में न सिर्फ आरएसबी की महिला कर्मचारियों ने उत्साह दिखाया बल्कि कर्मचारियों के प्रतिभावान परिवार के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. हर बार की तरह ही इस बार भी नारी सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया. जिनमे पद्मश्री छूटनी महतो, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा महतो तथा आदिम जनजातियों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली रानी सबरीन को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इनके अलावा इस अवसर पर विभिन्न शिक्षाविद, कलाकार और समाजसेवी भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में प्रतिभा मोहंती तथा सुमन प्रसाद भी शामिल थी. सुमन प्रसाद ने महिला दिवस की थीम पर ही अर्धनारीश्वर भगवान शिव की लाइव पेंटिंग बना कर लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने ‘प्लांट की नारी हूं कमजोर नहीं’ के थीम पर अपनी प्रस्तुति दी. करीब 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिला कर्मियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर अभिभावक के रूप में वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एसके बेहरा तथा उनकी पत्नी संगीता बेहरा भी उपस्थित थे. अपने संबोधन में एसके बेहरा ने न सिर्फ महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया बल्कि आने वाले समय में कंपनी के कार्यबल में महिलाओं को संख्या को 30 फीसदी से बढ़ाने की इच्छा भी जताई.





