जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच के फ्लाइट का किराया बढ़ाया गया है. इस दौरान बुधवार से कोलकाता के फ्लाइट के यात्रियों को 2830 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं भुवनेश्वर की फ्लाइट के लिए 4 हजार रुपये का भुगतान करना है. इससे पूर्व कोलकाता के यात्रियों को 1999 रुपये का भुगतान करना होता था और भुवनेश्वर के यात्रियों को 2999 का भुगतान करना होता था. गौरतलब है कि जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से कोलकाता की हवाई यात्रा 1 घंटे 5 मिनट में तय की जाती है. वहीं भुवनेश्वर की यात्रा 1 घंटे 20 मिनट में तय की जाती है. जानकारी के अनुसार विमान कंपनी खउद ही इस रूट का किराया तय करती है. जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली विमानों में 9 सीटें होगी. जमशेदपुर कोलकाता एयरलाइन में 70 फीसदी सीटे “उड़ान” योजना के तहत रिजर्व है. (नीचे भी पढ़ें)
कोलकाता और भुवनेश्वर की फ्लाइट-
जमशेदपुर से कोलकाता की फ्लाइट सुबह 8.15 और 10.10 और वापसी सुबह 9.20 और 11.15 को शिड्यूल है. वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर की फ्लाइट सुबह 6.30 और दोपहर 12.45 और वापसी सुबह 7.50 और दोपहर 2.05 को शिड्यूल है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि जमशेदपुर और कोलकाता के बीच आखिरी उड़ान 13 वर्ष पहले 2010 में हुई थी. कारोबारी विजय माल्या की किंगफिशर कंपनी इसका परिचालन कर रही थी. इसके बाद विभिन्न कारणों से जमशेदपुर में कुछ भी घरेलू हवाई यात्रा शुरू नहीं हो सकी.



