जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रहने वाली महिला मैत्रेयी मजूमदार से पुलिस वाला बनकर करीब 7 लाख रुपये की सोने की चूड़ियों की ठगी कर ली है. महिला ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि वह 26 अगस्त की दोपहर करीब 12.30 बजे बाजार जा रही थी. तभी रामलीला मैदान के हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाया और कहा कि कोई उनको बुला रहा. महिला पीछे गई तो दो युवक खड़े थे. (नीचे भी पढ़ें)
वे अपने आप को पुलिस वाला बताकर महिला को सोने की चूड़ियां बैग को रखने को कहा. महिला उनकी बातों में आकर चूड़ियां उतारने लगी और बैग में रख रही थी कि एक ने बोला इसे कागज में कर के रखिए. उन्होंने ही महिला को कागज में कर चूड़ियां दी. महिला बैग में रखकर बाजार चली गई. घर लौटी तो देखा कि उस कागज में नकली दो चूड़ियां रखी है. महिला के पास छ: चूड़ियां थी, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 7 लाख रुपये थी. उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है. फिर महिला ने थाना में अज्ञात के शिकायत दर्ज कराया.




