चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव में बीते तीन दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने बिजली संकट की जानकारी भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू को दी. ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही चंदना मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बातचीत की और गांव में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने त्वरित पहल करते हुए गांव में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. गांव में तीन दिन बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली और चंदना मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर सुजीत पातर, पुकलु सोरेन, दुर्गा हांसदा, श्रीमत हांसदा, विनय मुर्मू, धर्मेश मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.




