
सरायकेला : कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर लड़कियों का व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है. इसका खुलासा कोयम्बटूर में बंधक हुई दो लड़कियों ने किया है. दोनों लड़की सरायकेला जिले के ईचागढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. जहां नीमडीह प्रखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर इन दोनों अच्छी कंपनी में नौकरी लगने की बात कहकर बाहर भेजा गया, जब दोनों युवती वहां पहुंची तो कंपनी की बात तो दूर किसी घर में काम करने को मजबूर हो गई. इतना ही नहीं कुछ दिन बाद इन दोनों युवतियों को पता चला कि वे ठगी की शिकार हो गई है. उधर इन युवतियों ने झारखंड मानवाधिकार संघ को एक पत्र लिखा उसके बाद संघ हरकत में आई और उपायुक्त को इस पूरे मामले की जानकारी दी. उधर उपायुक्त ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और दोनों युवती को बंधक से मुक्त कराकर शहर ले आई है. वैसे कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर गोरखधंधा चलाने वाली ममता सिंह कोकिला सिंह और उषा सिंह सहित उसके टीम पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई.







