जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ईकाम लॉजिस्टिक कंपनी के एक डिलिवरीमैन द्वारा एक लाख पांच हजार की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश मे आया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास एक ग्राहक से डिलिवरी के दौरान डिलिवरीमैन ने 1 लाख 5 हजार रुपये की ठगी की. यह मामला 22 अप्रैल की है. उसी दिन कंपनी के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी मिल गई थी. आरोपी डिलिवरीमैन का नाम अभिषेक यादव है, जो कदमा के तिस्ता रोड बाजार के पास का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़े)
धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद ईकाम कंपनी ने आरोपी से संपर्क कर पैसे लौटाने को कहा, लेकिन वह लगातार बहाने बनाता रहा. अंतत कंपनी के सुपरवाइजर सुजय गोस्वामी, जो मानगो के देशबंधु लाइन, डिमना रोड के निवासी हैं, ने सीतारामडेरा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.













