जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा, महाराणा एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से जमशेदपुर के साउथ पार्क बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह मेमोरियल बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय में निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में सरदार माधो सिंह मेमोरियल बालिका मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की लगभग 400 से ज्यादा बेटियों के दांतों की निःशुल्क जांच एवं दांतों की सुरक्षा के लिए काउंसिलिंग भी की गई. (नीचे भी पढ़ें)

संपूर्ण आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एमएस सिंह मानस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस मौके पर पंजाब विद्या सभा के सचिव अवतार सिंह सोय, सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल राजेंद्र जीत कौर और उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल मीरा कुमारी को भी बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, केंद्रीय पदाधिकारी सरोज सिंह एवं एडवोकेट दीपा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, संयुक्त महासचिव डॉ सुनंदा सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधवी सिंह, जिला महासचिव रश्मि सिंह, सचिव प्रतिमा सिंह एवं अन्य वीरांगनाओं का विशिष्ट योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)
अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के 14 डेंटिस्ट की टीम ने इस पुनीत कार्य में योगदान दिया. इनमें डॉ साक्षी कुमारी, कनिष्क कंवल, रूबाब रजी, पियू कर, सुनीति स्वराज, अंजलि कुमारी, मोनालिसा चक्रवर्ती, गौरव चौधरी, विनीता सासमल, सुनंदा सिंह, एसके रमीज रजा, श्रेष्ठ कुमार पॉल, स्मृति सिंह और रीतेश गोप को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा एवं महाराणा एसोसिएशन की ओर से प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया.




