
जमशेदपुर : महिला विकास मंच, कोल्हान और झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेन्टर के प्रयास से हर उम्र की महिलाओ और लड़की के लिए निशुल्क सेल्फ़ डिफ़ेन्स क्लासेस का आयोजन करने जा रहा है. जिसमे 10 रुपये रेजिस्ट्रेशन शुल्क है. ट्रेनिंग का स्थान मोदी पार्क के बगल मैदान में रखा गया है और समय दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक है. 27 नवम्बर से ये क्लासेस शुरू होगी और 4 दिसम्बर तक चलेगी. ट्रेनिंग के लिए महिला प्रशिक्षक को बुलाया गया है. ट्रेनिंग समाप्ति पर सब को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा. यह जानकारी मंच की निशात खातून ने दी. उन्होंने कहा कि आज हम जिस तरह की दुनिया में रहते हैं, उसमें खासकर महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है. महिलाओं को समाज में, आमतौर पर एक अबला नारी के रूप में देखा जाता है और उनको आसानी से निशाना बनाया जाता है. भारत जैसे देश में लिंग हिंसा से सबंन्धित मामलों में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही है, जिनमें से ज्यादातर लोगों द्वारा इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं की जाती है. ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा पहले से कहीं अधिक आवश्यक बन गई है.














