जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गेल का कदमा उलियान सीएनजी स्टेशन 2 दिन के लिए बंद रहेगा. शहर में सीएनजी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. कदमा सीएनजी स्टेशन एलसीवी भरने का प्रमुख केंद्र है, जहां से शहर के अन्य सीएनजी स्टेशनों तक सीएनजी एलसीवी के माध्यम से पहुंचाई जाती हैं. (नीचे भी पढ़े)
अतः इस अवधि में जमशेदपुर भर में सीएनजी आपूर्ति बाधित हो सकती है. गाहकों को अवगत कराया जा रहा है ताकी यह उनकी जानकारी में रहे, गेल द्वारा आदित्यपुर से एलसीवी भरवाने की व्यवस्था का प्रयास रहेगा। आदित्यपुर में सीएनजी की आपूर्ति उपलब्ध रहेगी. सीएनजी की आपूर्ति के संदर्भ में किसी भी तरह की समस्या के लिए गेल के 24X7 कंट्रोल रूम (+91 89876 70901) पर संपर्क किया जा सकता है.




