• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 22, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur protest : जिंदल के आदित्यपुर पुरानी जलापूर्ति योजना के ऑपरेशन मेंटेनेंस कार्य संतोष जनक नहीं, आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने विभागीय सचिव से की जांच की मांग

Adityapur protest : जिंदल के आदित्यपुर पुरानी जलापूर्ति योजना के ऑपरेशन मेंटेनेंस कार्य संतोष जनक नहीं, आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने विभागीय सचिव से की जांच की मांग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

आदित्यपुर : करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ‘आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना’ 8 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी अधर में लटकी हुई है. 4 दिसंबर 2018 को शुरू हुई इस अति-महत्वाकांक्षी परियोजना को 3 दिसंबर 2021 तक हर हाल में पूरा किया जाना था. लेकिन निर्माण एजेंसी ‘जिंदल’ की लचर कार्यशैली और बार-बार मिलने वाले समय विस्तार (एक्सटेंशन) के कारण आज तक स्थानीय निवासियों के नलों तक पानी नहीं पहुंच सका है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है. ​सोमवार 20 जुलाई को सरायकेला उपायुक्त, जुडको और जिंदल एजेंसी के उच्च अधिकारियों के बीच हुई समीक्षा बैठक में एजेंसी ने दावा किया हैं कि 31 जुलाई से सीतारामपुर डैम स्थित नए 30 एमएलडी प्लांट से आदित्यपुर-2 में सुचारू जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. लेकिन जानकारी मिल रही है कि धरातल पर स्थितियां इसके बिल्कुल विपरीत हैं. ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, 30 एमएलडी फिल्टर प्लांट का इंटेक वेल समेत कई महत्वपूर्ण सिविल और मैकेनिकल कार्य अभी भी काफी हद तक अधूरे पड़े हैं. तकनीकी जानकारों की मानें तो इस प्लांट को पूरी तरह तैयार होने में अभी और समय लगेगा. आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने एजेंसी की इस मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है. समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई तक आदित्यपुर-2 के हर घर में नल से जल नहीं पहुंचा, तो वे क्षेत्र में जोरदार और चरणबद्ध जनांदोलन की शुरुआत करेंगे. इसकी शुरुआत 2 अगस्त को मौन जुलूस से होगी. (नीचे भी पढ़ें)

​मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पुराने लगभग 22 एमएलडी सीतारामपुर प्लांट का है, जिसका ऑपरेशन और मेंटेनेंस का टेंडर प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर विकास विभाग द्वारा लगभग 4 वर्ष पूर्व जिंदल को सौंपे गए इस रखरखाव कार्य का वार्षिक बजट 1 करोड़ रुपये से बढ़कर अब लगभग 3 करोड़ रुपये (तकरीबन 25 लाख रुपये प्रतिमाह) हो चुका है. प्रतिमाह लाखों रुपये लेने के बावजूद प्लांट से नियमित और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. पाइपलाइन की मरम्मत समय पर नहीं होने के कारण लीकेज की समस्या की शिकायत हमेशा मिलती है. मेंटेनेंस पर किए जा रहे खर्च और धरातल पर किए गए कार्य में जनता को साफ अंतर दिखाई दे रहा है. आदित्यपुर की जनता विभागीय सचिव से यह मांग करती है कि मेंटेनेंस कार्य पर अब तक हुए खर्च का विस्तृत लेखा जोखा, स्वीकृत कार्यों एवं वास्तविक रूप में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन तथा बार-बार होने वाले पाइप लीकेज एवं जलापूर्ति बाधित होने के कारणों की जांच सहित रॉ वॉटर शुद्ध करने के लिए फिटकरी, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि नियमानुसार सही मात्रा में नहीं दी जा रही है अथवा नहीं. ​दूसरी तरफ, आदित्यपुर-1 को जलापूर्ति देने के लिए सपड़ा में प्रस्तावित 60 एमएलडी का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वन विभाग की एनओसी और अधूरे सिविल-मैकेनिकल कार्यों के पेच में फंसा हुआ है। कुल मिलाकर जिंदल एजेंसी की मनमानी का खामियाज़ा पूरी आदित्यपुर की जनता भुगत रही है. लेकिन आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जनहित में जलापूर्ति शुरू होने तक जन सहयोग से लगातार जन आंदोलन जारी रखेगी. प्रेस वार्ता में युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, देव प्रकाश, सत्येंद्र प्रभात, यदुनंदन राम, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, सिमरन मेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Srinath university new mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर फोकलोर स्टडीज़ एंड रिसर्च पश्चिम बंगाल के बीच महत्त्वपूर्ण एमओयू, लोक अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा
खबर

Srinath university new mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर फोकलोर स्टडीज़ एंड रिसर्च पश्चिम बंगाल के बीच महत्त्वपूर्ण एमओयू, लोक अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा

July 22, 2026
Jharkhand jpsc exam cancelled : जेपीएससी की 25 से 27 जुलाई तक होने वाली परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की प्रेस रिलीज
खबर

Jharkhand jpsc exam cancelled : जेपीएससी की 25 से 27 जुलाई तक होने वाली परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की प्रेस रिलीज

July 22, 2026
Jamshedpur congress protest : साकची गोलचक्कर पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का किया पुतला दहन, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को बर्बरता पूर्ण तरीके से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ विरोध
खबर

Jamshedpur congress protest : साकची गोलचक्कर पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का किया पुतला दहन, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को बर्बरता पूर्ण तरीके से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ विरोध

July 22, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

Jamshedpur bank gold missing case : आजादनगर में केनरा बैंक के तिजोरी से 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब, ऑडिट के दौरान हुआ खुलासा, पूर्व सीनियर मैनेजर सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News