
जमशेदपुर: शहर से लेकर गांव तक गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर आस पास की महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित होकर इस पर्व को मनाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है. इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ यानी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनायी जाती है,उसे सजाया भी जाती है. इसके बाद रौली, चावल, खीर, बतासा, जल, दूध, पान केंसर, और फूल आदि से दीपक जलाकर उसकी पूजा की जाती है. इसके बाद गोबर से बनाए गए गोवर्धन की प्ररिक्रमा की जाती है. फिर व्रज के देवता गिरिराज भगवान को खुश करने के लिए अन्नकूट भोग लगाया जाता है. इस दौरान महिलाएं अपने भाइयों और बाल बच्चों की लंबी आयु की कामना भी करती है. अन्नकूट बाद घर आकर भाइयों को कूटा हुआ अन्न खिलाती है और मंगल कामना भी करती है.







