
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर युवा द्वारा चांदनी चौक पर युवाओं ने मिलकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका. इन लोगों ने चीन के सामानों का भी बहिष्कार करने का संकल्प लिया. इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया. इस मौके पर अमन पाठक, सूरज सिंह राजपूत, अजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह राजपूत, शिवम, शुभम, प्रशांत, अनीश, गौतम, भरत सिंह, शम्मी, मनजीत सिंह काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया. इस दौरान काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की.







