
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह विद्यापति नगर लोहार बस्ती में राधा कृष्ण मन्दिर समिति की ओर से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. हरिनाम संकीर्तन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू भी शामिल होकर पूजा अर्चना की और राज्यवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर समिति की ओर से राधा कृष्ण नाम का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महावीर मुर्मू ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन और आत्मा पवित्र हो जाती है और आस-पास क्षेत्र भी भक्तिमय हो जाता है, जिसे समाज के अंदर स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है और मनुष्य जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत ही आवश्यक है. इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, बलजीत सिंह, प्रहलाद लोहार, लालू लोहार, कुणाल सिंह, जय नारायण तिवारी, चंदन पांडे, सागर कानूनगो, मनोज तांती आदि उपस्थित थे.












