जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को हरतालिका तीज का पावन पर्व पूरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए 24 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखा है. वहीं, युवतियों ने भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास किया है. जमशेदपुर के अलग अलग क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की कतारें देखने को मिलीं. (नीचे भी पढे)
सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने मिट्टी से बने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा की. शाम होते ही कॉलोनियों और सोसाइटियों में सामूहिक पूजा व तीज व्रत कथा सुनने का दौर शुरू हुआ, जहां पारंपरिक लोकगीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.महिलाएं आज रातभर जागरण कर भजन-कीर्तन करेंगी और अगले दिन सुबह विधि-विधान से प्रतिमा विसर्जन के बाद ही अन्न-जल ग्रहण कर पारण करेंगी.




