
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित मिनी बस स्टैंड परिसर में जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जिसमें मिनी बस चालक कंडक्टर और खलासियों के स्वास्थ्य का जांच किया गया. वैसे जमशेदपुर शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के इस पहल का स्वागत किया. साथ ही जिला प्रशासन से मांग किया, कि ऐसे शिविर का आयोजन बड़े पैमाने पर कराया जाए, ताकि सभी प्रकार के बीमारियों की जांच हो सके. एसोसिएशन ने बताया, कि आज के शिविर में केवल ब्लड प्रेशर और आंख जांच किया गया, जो महज एक खानापूर्ति था. इसे बड़े पैमाने पर कराए जाने की जरूरत है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




