चाकुलिया : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की चाकुलिया प्रखंड कमेटी ने बीआरसी परिसर में शुक्रवार की सुबह एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोकसभा में उपस्थित नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक मृदुभाषी जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि उन्होंने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्यनीय कार्य किया है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने और उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना ईश्वर से की है. शोकसभा में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदकिशोर तिवारी, प्रधानाध्यापक शिव शंकर पलाई, सुनील कुमार सिंह, माधव चंद्र मुर्मू, युधिष्ठिर प्रसाद, कनक कुमार, प्रणव कुमार, अजय कुमार, शक्ति पद बारिक, विनय दास, सुनील कुमार बेरा, अशोक कुमार महतो, दया मय मंडल, सुकुमार राउत, देवव्रत माईति, संदीप बेरा, प्रवीण बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.











