
जमशेदपुर: बहुप्रतीक्षित नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होने वाली है, जमशेदपुर में भी इस परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. इसके लिए शाहीन एकेडमी ने छात्रों और अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की घोषणा की है. आज साकची आमबगान स्थित शाहीन एकेडमी में एक संवाददाता सम्मलेन का आयोजन कर एकेडमी के प्रमुख मोहम्मद उमैद दानिश ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर आने वाले बाहर के छात्रों व अभिभावकों को ठहरनेस थर्मल स्कैनिंग, हेल्थ चेकअप, फ्री मास्क, और खाने पीने की व्यवस्था की गयी है. छात्रों व अभिभावकों को इसके लिए किसी तरह का शु्ल्क नही देना है.
कोल्हान प्रमंडल समेत अन्य इलाको से आने वाले छात्रों व अभिभवकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल पूरी तरह से रखा जाएगा. इसके लिए अभिभावकों से आधार कार्ड की फोटो काफी के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र व नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड अपने साथ लाना होगा. संस्था के कोआडिनेटर शारिक अंसारी ने बताया कि परीक्षा में पूरे झारखंड में 21 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे. शाहीन ग्रुप छात्रों व अभिभावकों को सुरक्षित परीक्षा दिलाने में पूरी तरह से सहयोग करेगा. इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधित गाइडलाइन दिए जाएंगे. संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक नक़ीब अकरम और शिवा मुखी भी मौजूद थे.






