जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था ‘प्रयत्न’ द्वारा अपने साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के अंतर्गत रविवार को बाराद्वारी के आशीर्वाद भवन में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी लाना और उन्हें यह अहसास कराना था कि समाज आज भी उनके योगदान का सम्मान करता है और उनके साथ खड़ा है. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन में संस्था के सदस्यो ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय वक्त बिताया, उनकी पुरानी यादों और अनुभवों को सुना।संस्था द्वारा बुजुर्गों को ताजे फल, पौष्टिक भोजन भेंट की गईं. कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि “बुजुर्ग हमारे समाज की नींव और अनुभवों का अमूल्य खजाना हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर उन हाथों का शुक्रिया अदा करना भूल जाते हैं जिन्होंने हमारी नींव मजबूत की. (नीचे भी पढ़ें)

‘प्रयत्न संस्था’ का यह छोटा सा प्रयास केवल सहायता बांटना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान, अपनत्व और यह अहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं.”आश्रम मे रह रहे वृद्ध अभिभावकजनो ने ने ‘प्रयत्न संस्था’ के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं का इस प्रकार आगे आकर वरिष्ठ नागरिकों की सुध लेना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है. इस अवसर पर अंकित, राहुल, मधुरेश,आकाश,रौशन,दुर्गेश,हर्ष,शिबू,भास्कर,रवि एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे.




