जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है. घटना एक नवंबर की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास हुई थी. मामले को लेकर किशोरी की मां ने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.















