जमशेदपुर: जमशेदपुर के हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन द्वारा बुज़ुर्गों के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को समर्पित छठा गोल्डन एज जंक्चर कार्यक्रम का आयोजन 1 फ़रवरी को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया जाएगा. यह कार्यक्रम बुज़ुर्गों की प्रतिभा, ऊर्जा और जीवन के प्रति उत्साह को मंच प्रदान करेगा.इस कार्यक्रम में बुज़ुर्गों द्वारा रैंप शो, सामूहिक नृत्य, सम्मान समारोह, गायन प्रस्तुति, क्विज एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और आनंददायक होगा.(नीचे भी पढ़े)
हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से समाज के सम्मानित बुज़ुर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है. संस्था भोजन,वस्त्र,आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता शिविर, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, वेलनेस कार्यक्रमों सहित अनेक क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रही है. इसके साथ ही संस्था पूर्वी सिंहभूम ज़िले में आश्रय गृह एवं एल्डर केयर होम का सफल संचालन भी कर रही है.यह आयोजन बुज़ुर्गों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और सम्मान को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है.




