जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक माह से ज्यादा लॉकडाउन हो चुका है. इस लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को काफी मदद लोगों ने खुद से किया है. हर जरूरतमंदों तक चाहे राशन पहुंचाना हो या फिर तैयार खाना पहुंचाने की बात हो तो हर कोई इस मुहिम में लगा हुआ है कि किसी भी हाल में जरूरतमंदो तक राशन और खाना पहुंचा दिया जाये. लोगों ने खुद से दरियादिली दिखा दी है.

सोनारी में लोगों को 25 दिनों से 250 लोगों को खिला रहे है मुफ्त दोसा
सोनारी में बिना किसी तामझाम या प्रचार के युवकों की एक टोली सोनारी खुंटाडीह के इलाके में मुफ्त में 250 लोगों को दोसा खिला रहे है. मसाला दोसा सबको परोसा जा रहा है. दोसा और चटनी का आनंद सारे लोग रात के वक्त ले रहे है. चूंकि, हर कोई दाल-भात या फिर खिचड़ी ही खिला रहे है, इस कारण लोगों के जायके को बदलने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया गया है. इस मुहिम में छोटेलाल रजक, मनोज गुप्ता, प्रेम सिंह, रंधीर सिंह, अंजय रजक, रवि नायडू, संजय रजक, सूरज समेत अन्य लोग शामिल है.

गोविंदपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का राशन व भोजन वितरण
शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर कोरॉना महामारी में तैयार भोजन एवं सूखा राशन गोविंदपुर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा हाट बाजार ने कई स्थानों पर वितरण किया. समिति द्वारा यह कार्य लगातार 35 दिनों से चला आ रहा है. समिति द्वारा सूखा राशन का वितरण नाई एवं धोबी दुकानदारो के बीच वितरण किया गया, जिनकी दुकाने लॉकडाउन के समय से पूर्ण रूपेण बंद है. जीविका उपार्जन का कोई साधन नहीं है. ऐसे 40 लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण समिति द्वारा किया गया. समिति ने ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 300 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया. इसमें मुख्य रूप से महासचिव आशुतोष सिंह, अनिल यादव, अनुज सिंह, विनय कुमार, अजीत राय, जयदीप कुमार, आनंद मिश्रा, विपिन कुमार, रंजन कुमार, गौतम कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, छोटेलाल, अरुण कुमार, दीपू कुमार, मेनन सिन्हा, उमेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, शेखर, जयदेव कुमार, भीम यादव, उपेंद्र कुमार, दिलीप कुमार ने अपना योगदान दिया.

सोपोडेरा में 500 लोगों को खिलाया खाना
जमशेदपुर के परसुडीह के सोपोडेरा में राइजिंग स्टार क्लब की ओर से 500 जरूरतमंदों को पुड़ी और सब्जी खिलाया गया. जरूरतमंदों के बीच इन सारे खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. जरूरतमंदों की यहां भी लाइन लग गयी थी, जिसका लाभ सारे लोगों को पहुंचाया गया.

जुगसलाई में पांच युवाओं ने 110 सफाई कर्मचारियों को शाल, नाश्ता का डब्बा, मास्क व साबुन देकर किया सम्मानित
कोरोना की वैश्विक महामारी और इस राष्ट्रीय आपदा को लेकर सारा विश्व इस समय परेशान लॉक डाउन का पालन करते हुए लोग अपने घरों में अपने परिवार सहित आराम से है. वहीं जुगसलाई नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपने व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर पूरे जुगसलाई को साफ-सफाई, सैनिटाइज करते हुए सभी की सेवा में लगे हुए हैं. जुगसलाई नगरपालिका में लगभग 110 कर्मचारी है जो पूरे जुगसलाई में साफ-सफाई की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव की देखरेख में पूरे जुगसलाई में साफ सफाई, सैनिटाइज एवं अन्य कार्य जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं.
जुगसलाई के युवा, मारवाड़ी युवा मंच के सुरेश शर्मा लिपू ,भाजपा नेता अमर सिंह, युवा समाजसेवी सतीश गोयल, समाजसेवी नारायण सिंह एवं सतीश जायसवाल द्वारा सफाई कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर व नाश्ते का डब्बा, फूल, मास्क व साबुन देकर सम्मानित किया. सभी सफाई कर्मचारी सम्मान से भावविभोर हो गए व कहा कि आप लोगो के इस सम्मान की लाज हम अपनी सेवा देकर चुकाएंगे व आपलोगो को निराश नही होने देंगे. विशेष पदाधिकारी ने कहा कि लॉक डाउन में सेवा दे रहे कर्मचारियों का इस तरह के आयोजनों से हौसला अफजाई होती है. कर्मचारियों में उत्साह का संचार होता है. इस लॉक डाउन मे इन युवाओ द्वारा जुगसलाई के एम ई स्कूल रोड, सूखा मछली गोडाउन, हड़िया भट्टी, हरिजन बस्ती, विंध्यवासिनी कॉलोनी, ग्वाला पाड़ा व अन्य बस्तियों में 1500 पैकेट राशन अभी तक बांटा जा चुका है व जरूरतमंदो के लिए रक्तदान भी किया गया है व आगे भी किया जाएगा. इन लोगों ने बताया कि अभी भी जिनको जरूरत होगी उनको राशन दिया जाएगा. इस सम्मान कार्यक्रम में नितेश अग्रवाल, अविनाश साहू, मोना गोराई व अन्य लोगो ने सहयोग किया.

भाजपा ने उलीडीह में दी सेवा
भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल एवं भाजपा नेता विकास सिंह के सौजन्य से प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी डिमना बस्ती नील पथ में लगभग 500 जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, विकास सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश लोधी, महामंत्री संदीप शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, टोनी सिंह, संजू सिंह एवं बस्तीवासी सम्मिलित हुए.

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सांसद के साथ किया भोजन वितरण
लॉकडाउन के कारण आजीविका अर्जित कर पाने में असमर्थ परिवारों को भोजन तथा राशन सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य विगत 14 अप्रैल से अनवरत जारी है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य महानुभावों ने डोकाटोला, जानीगोड़ा तथा सरजामदा निदिरटोला में भोजन वितरण किया. सभी ने वहां उपस्थित लोगों के साथ भोजन भी ग्रहण किया. इसके पूर्व सभी ने स्थानीय जाहेर थान में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए पूजा-अर्चना भी की.

कदमा भारतीय जागृति संघ व एम क्लब की सेवा
कदमा स्थित भारतीय जागृति संघ एम क्लब कदमा के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों एवं सफाईकर्मीयो के बीच भात, दाल ,सब्जी का वितरण किया गया. इस अवसर पर समिति के संतोष शर्मा, अजय सिंह, राजू भगत, कमलेश शर्मा , श्रवन संयासी, अचुता दास, सुभाष त्रिपाठी, अरूण महतो, बबलू राव, अंकित, अमन भगत, संतोष मिश्रा, राजेश, जितेंद्र, संतोष झा, कमल, अमित मंडल, विककी, अजीत भगत, राहुल, सोमू दास, लोकनाथ त्रिपाठी एवं सभी सदस्य उपस्थित थे.

स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट ने विधायक सरयू राय के निर्देश पर बांटे भोजन
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा बुधवार को भी जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को भी 4350 लोगों को भोजन पैकेट समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से भेजा गया। सरयू किचन द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का आज लगातार 37वां दिन है। इसके साथ ही बिष्टुपुर स्थित मानव सेवा संघ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच भी फल तथा फोजन वितरण किया गया। इससे पहले 1 मई को 4300 व्यक्तियों को भोजन पैकेट पहुँचाया गया था। 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर 145 मजदूरों के बीच सूखा राशन का भी वितरण किया गया था। भोजन तैयार कराने की व्यवस्था की देखरेख आशुतोष राय तथा अशोक गोयल द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में योग्य व्यक्ति को भोजन मिले इसके लिए भारतीय जन मोर्चा क्षेत्रवार जिम्मेदारी प्रदान की गयी है जिसकी देखरेख जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा के संयाजक मुकुल मिश्रा, सुधीर सिंह तथा अमित शर्मा के द्वारा भारतीय जन मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है। भोजन तथा राशन वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में पप्पू सिंह सूर्यवंशी, सुबोध श्रीवास्तव, विनोद राय, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, अरविंद महतो, राकेश सिंह,चुन्नू भूमिज, राजू सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, शेषनाथ पाठक, असीम पाठक,नवीन कुमार, अमरेश कुमार, राजु यादव, विनोद यादव, मिठू गोराई, अतुल सिंह, लालू रजक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, मंतोष गोराई, अशोक तंतुबाई, श्याम हांसदा, आकाश गोराई, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि की प्रमुख योगदान है।

बिरसानगर व टेल्को में श्रम मंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को खिलाया गया खाना
बिरसानगर और टेल्को मे झारखण्ड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के जन्मदिन पर गरीब और बेरोजगार पचास मजदूरों के बीच सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए राशन का वितरण किया गया. श्री सत्यानंद के आदेश अनुसार उनके आदेश पर सभी गरीब मजदूरों के बीच राशन और कुछ जरुरत के सामान का वितरण किया गया. रोहित सिंह के नेतृत्व में वितरण किया गया और इस महामारी के घड़ी मे सभी गरीब के बीच सेवा का कार्य किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगी जिसमे मुख्य रूप से रोहित सिंह, राहुल सिंह, प्रमित दास, सौरव, प्रवीण तिवारी लोग मौजूद थे.















