जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू साईं कॉलोनी स्थित श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में आगामी सावन मास की तीसरी सोमवारी को आयोजित होने वाले जलाभिषेक एवं भोग वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हिन्द युवा संघर्ष समिति की एक बैठक हुई. बैठक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ‘जीतू’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. श्रद्धालुओं की सुविधा, जलाभिषेक की व्यवस्था, भोग वितरण, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को धार्मिक आस्था और सेवा भाव के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में समिति के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह के साथ लता राजू, सतपाल सैनी, राकेश तिवारी, पंकज सिंह, राजीव दुबे, प्रेम कुमार, संजीव सिंह, अजय सिंह, मुकेश सिंह, सरिता, बिंदु सिंह, रेखा सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया.















