जमशेदपुर: जमशेदपुर की हिंदूवादी संगठन हिंदू एकता मंच की ओर से तुर्किये के फल और सामान का बहिष्कार किया गया. इसके तहत तुर्किये के सेब का बहिष्कार करने की अपील की गयी और कहा गया कि पहलगाम हमला के बाद पाकिस्तान का समर्थन तुर्कियें ने किया और भारत के खिलाफ हुए हमले में पाक का साथ दिया. (नीचे भी पढे)

इस दौरान कदमा बाजार और आसपास में द्विपल विश्वास के नेतृत्व में आंदोलन चलाया गया. इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गयी और लोगों से अपील की गयी कि तुर्किये का फल नहीं खरीदे. दुकानदारों से भी अपील की गयी कि वे लोग तुर्किये का फल ना लाये. इस दौरान आंदोलन में सुनीस पांडेय, महादेव बसाक, टीडी गांगुली, विश्वजीत सिंह, राजेंद्र नायक, ऋषभ सिंह, अभिषेक सिंह, सिद्धांत महानंदा, निमाई अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.











