जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के सामने 12 मई 2016 को हुई जमीन कारोबारी संजीव सिंह की हत्या के मामले में झामुमो के ओडिशा के अध्यक्ष दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जीतेंद्र सिंह को दोषी करार दिया है. एडीजे पांच मंजू कुमारी की अदालत ने इन दोनों को दोषी करार दिया. सजा के बिंदू पर 23 जनवरी को फैसला सुनाया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में अन्य आरोपी मंगल टुडू, चित्रो सरदार, मिथुन चक्रवर्ती, डोमनिक सौमसंग, मोहन कच्छप, सरफुद्दीन अंसारी समेत अन्य लोगों को बरी कर दिया गया है. इस मामले में दुबराज नाग और जीतेंद्र सिंह को या तो आजीवन कारावास की सजा होगी या फिर फांसी की सजा, इसके अलावा कोई और सजा नहीं हो सकता है क्योंकि हत्या के मामले में ये दो सजा ही मिल सकता है. बताया जाता है कि सुपारी किलिंग यह की गयी थी. इस मामले में दुबराज नाग पर आरोप था कि उन्होंने ही यह हत्या करवायी थी.











