
जमशेदपुरः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आइएमए) चुनाव की घोषणा के साथ चिकित्सकों में हलचल बढ़ने लगी. वहीं आइएमए के वर्तमान अध्यक्ष डॉ उमेश खान इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. इसी के साथ डॉ मृत्युंजय सिंह ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है. वहीं आइएमए चुनाव के पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर संशोधन किया गया है. जिसको लेकर कुछ लोग नाराज है आईएमए चुनाव की तिथि चार अप्रैल निर्धारित की गयी है. नामांकन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी गयी है. नामांकन की जांच 11 मार्च होगा. 12 से 13 मार्च के बीच नाम वापसी की तिथि तय की गयी है. इस बार नामांकन की फीस को घटा दिया गया है. अध्यक्ष पद के लिए छह हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच हजार , संयुक्त सचिव के लिए चार हजार व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार हजार रुपये फीस उम्मीदवारों को देने होगे. इस कार्यक्रम में डॉ नारायण प्रसाद, डॉ उमाशंकर सिंह, डॉ नवीन कुमार सिन्हा, डॉ विनय रंजन और डॉ नीरज कुमार शामिल थे.












