
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना काल में जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 47वें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 4 घंटे तक चला। शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें संगठन के लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
[metaslider id=15963 cssclass=””]



