जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशेड़ियों के हैंसले बुलंद होते जा रहे हैं. मंगलवार को मानगो छोटा पुल पर एक ब्राउन शुगर एडिक्ट ने बीच सड़क पर एसी हरकत की जिसके बाद राहगीर दहशत में आ गए. दरअसल एक ब्रॉउन शुगर एडिक्ट युवक ने राह चलते युवक से जबरन पैसे छीनने की कोशिश की. बीच- बचाव करने पहुंचे राहगीरों ने ज़ब इसका विरोध किया तब नशेड़ी युवक ने पत्थर उठाकर लोगों पर हमला शुरू कर दिया. किसी तरह से राहगीर अपनी जान बचाकर भागे. (नीचे भी पढ़ें)

बात यहीं तक सिमित नहीं है. आपको बता दें कि शहर के कई इलाकों में इन दिनों ब्राउन शुगर का कारोबार चरम पर हैं. इसके शिकार युवा वर्ग हो रहे हैं. इसकी गिरफ्त में आए युवा आए दिन ऐसी हरकत कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस लाख दावे कर ले मगर लगभग 70 फीसदी मामलों में शहर में हो रहे अपराध के पीछे नशेड़ी युवा शामिल हैं. इसका कई बार जिक्र पुलिस ने भी किया है.











