
जमशेदपुर : देश के 74 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है. इधर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर जिले लोगों को संबोधित किया. उधर मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन के बाद अपने दिल की बात कही, और कहा कि जब- जब स्वाधीनता दिवस गोपाल मैदान में मनाया जाता था तब तब मन में एक लालसा जागती थी की हम भी कभी मां भारती को पुष्प अर्पित करेंगे, और आज वह वक्त आ गया जहां इस गोपाल मैदान में झारखंड सरकार की तरफ से झंडोत्तोलन का मौका मिला.
वही इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाले लोग अगर हवाई यात्रा करेंगे तो हम समझेंगे कि भारत का संपूर्ण विकास हो गया, लेकिन उनके कथनी और करनी में अंतर है. मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का यह सपना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चप्पल पहनने वाले मजदूरों को अपने राज्य में हवाई जहाज से लाकर पूरा किया. वहीं अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला और भगवान राम के चरित्र का वर्णन मंत्री बन्ना गुप्ता ने करते हुए कहा भगवान राम सबके हैं और उन्होंने ही रामराज्य की स्थापना की. अब वही सपना राज्य के मुख्यमंत्री पूरा करेंगे.

इस मौके पर उन्होंने कोरोना से जंग लड़ने वालों को सम्मानित किया. टाटा स्टील के जीएम मेडिकल सर्विसेज डॉ राजन चौधरी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और नर्सों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान ससोशल डिस्टेंसिंग के बीच रैफ, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों के अलावा स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया, जिसकी सलामी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ली.
मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों, सफाईकर्मी, पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जो निम्न प्रकार है-
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय
डॉ. राजन चौधरी(जीएम- टीएमएच), डॉ. बलराम झा, डॉ मो असद, डॉ, प्रशांत रंजन, डॉ राजीव लोचन महतो, जोबा महतो, रजनी कुमारी, माधुरी कुमारी, ऋतुराज कुमार, सुशील तिवारी, सुमित्रा महतो, दीपक कुमार यादव, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, कुंदन कुमार, अरूणा मोनिका टोप्पो, स्व डॉ बिरेन्द्र सेठ(मरणोपरांत)
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
टिंकू राम, चंदा बेहरा, राधा राम, मोतीलाल, राकेश मुखी
मानगो नगर निगम
नंदन लकड़ा, कृष्णा भूइंया, गुरा बेहरा, पुनिया देवी, बालेन बागे
जुगसलाई नगर परिषद
किशोर परिहार, राजू मुखी, शोभा कुमारी, लखेन्द्र करुआ, ब्रज मोहन सोरेन
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय
गांधी सिंह मुंडा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रभु कुमार सिंह, कुणाल कुमार, रंजीत कुमार, विष्णु राउत, शिवेन्द्र, पवन कुमार, अरविन्द कुमार, पितांबर सिंह खैरवार
डेड बॉडी मैनेजमेंट
रविशंकर भारती, जितेन्द्र कुमार, सी. गणेश राव, गणेश राम, तारक कहार, लखिया मलिक
108 एंबुलेंस टीम को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया.







