
सरायकेला : 74 वां स्वाधीनता दिवस के मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने तिरंगे की सलामी ली. इस दौरान वैश्विक महामारी के खतरे को देखते हुए पूरी सावधानी बरती गयी. वहीं मंत्री चंपई सोरेन ने फेसबुक लाईव के माध्यम से जिले के लोगों को संदेश दिया. वैसे पूरे स्वाधीनता दिवस समारोह का सरायकेला आईपीआरडी और जिला प्रशासन की ओर से फेसबुक पर लाईव प्रसारण किया गया. वैसे जिले के उपायुक्त ने लोगों से अपील की थी कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण कम से कम लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे. वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल पर स्क्रीनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गयी थी. सभी जवानों ने मास्क लगाकर मार्चपास्च में हिस्सा लिया. वहीं अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहने करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही झारखंड राज्य कोरोने के खिलाफ जारी जंग में जीत हासिल कर लेगा. उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की. वहीं मंत्री ने नशा मुक्त भारत अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिले के उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी, एसपी एम अर्शी, एसडीएम डॉ बशारत कय्यूम, सहित जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुश्तैद रही. जहां डॉक्टरों की एक टुकड़ी के साथ-साथ एंबुलेंस भी तैनात दिखा.








