
जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर मंडल द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर बिरसानगर के अंतर्गत जोन नंबर 1 संडे मार्केट,जोन नंबर 1 बी के साधु डेरा शमशान पार्क एवं जोन नंबर 5 के अतिरिक्त मुख्य रूप से मेन रोड चेक पोस्ट में कार्यरत पुलिसकर्मी , जेएनएसी के सफाई कर्मी, आयुष्मान भारत अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण करते हुए आम जनता को कोविड-19 से बचने के उपाय एवं टीकाकरण लेने के लिए जागरूक किया गया. इस अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव किया साथ में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ,प्रकाश कोया , राजेश झा, देव कुमार ,नंदिता गगाराई ,अमित राम ,विनोद दास ,शंकर कर्मकार ,जितेंद्र कुमार ,ओम प्रकाश ठाकुर ,मनजोत सिंह, गणेश राय, मीठू दास ,रेखा महानंद ,सीमा दास के अलावा सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.



