
जमशेदपुर : अयोध्या के विद्या भाष्कर के जगतगुरु वासुदेवाचार्य जमशेदपुर के दौरे पर है. उनका आर्शीवाद लेने वालों का तांता लगा रहा. मंगलवार को योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह के नेतृत्व मे जगतगुरु वासुदेवाचार्य ( विद्या भास्कर, अयोध्या वाले ) का जमशेदपुर आगमन स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. उनका योगी यूथ ब्रिगेड के केंद्रीय मार्गदर्शक के रूप मे नियुक्त किया गया. इस मौके पर वासुदेवाचार्य जी ने योगी यूथ ब्रिगेड द्वारा हिंदुत्व के मजबूती के लिए किये जा रहें कार्यों की सराहना करते आगे भी इसे जारी रखने को कहा. साथ ही साथ आश्वश्त किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ तक आपके सन्देश को निश्चित ही पंहुचायेंगे. इस मौक़े पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह, पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक मनोज मांझी, पश्चिम सिंहभूम के जिला संयोजक आकाश सिंह, आदित्यपुर के नगर प्रभारी प्रकाश दुबे, पंकज सिन्हा, श्रीकांत सिन्हा, संतोष सिंह, शशि ओझा, साकेत भारद्वाज आदि लोग उपस्थित थे.





