जमशेदपुर: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंची.जहां वे पहले घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंच फाउंडेशन के झारखण्ड संरक्षक सह भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाक़ात की, जिसके बाद एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि अभय सिंह जनता की आवाज बनकर हमेशा मुखर रहने वाले नेता है. यही वजह है कि राज्य सरकार इससे घबरा गई है. (नीचे भी पढ़े)
इसी कारण एक साजिश के तहत उन्हें फंसा कर जेल मे बंद किया गया है. उन्होंने कहा कि क़दमा हिंसा मामले मे उनके ऊपर राज्य सरकार के आदेश पर जबरन पुलिस द्वारा झूठे मामले दर्ज करवाये गए हैं, लेकिन इससे न तो अभय सिंह और न ही फाउंडेशन के किसी सदस्य का हिम्मत टूटा है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट से सेवा निवृत्त जज से करवाई जानी चाहिए और ज़ब तक ऐसा नहीं होता तब तक लगातार फाउंडेशन आंदोलन करेगी.



