बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव में नाली नही होने के कारण गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदे पानी का बहाव होता है, जिससे लोगों को सड़क पर चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विगत दिनों गांव पहुंचे विधायक समीर महंती से ग्रामीणों ने नाली की समस्या से अवगत कराकर गांव में नाली निर्माण करवाने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए विधायक समीर महंती ने बुधवार को बीडीओ राजेश साहू संग गांव का दौरा कर वास्तविक परिस्थिति से अवगत हुए और नाली बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में नाली का निर्माण होगा और लोगों को गंदे पानी के बहाव से निजात मिलेगा. मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मुखिया शिवचरण हांसदा, वार्ड मेंबर बापी बंद, पंकज भोल, पीकू दास, तारक घटवारी समेत अन्य उपस्थित थे.



