जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, दिनेश कुमार सिंह, हेमंत पाठक, मृत्युंजय शर्मा, हरविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुजीत झा, बबलू कुमार, तुषार शर्मा एवं देव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार एवं महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम का संचालन महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया, जबकि दिनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.




