जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी और नशाखोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है. इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं में भय एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है. शाम होते ही कई क्षेत्रों में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने, नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान लाने, सीसीटीवी निगरानी एवं चौक चौराहों पर सक्रिय पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि उनकी दी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से युवा जदयू जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना, विकास साहनी,कन्हैया ओझा, युवा जदयू जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष राजेश प्रसाद, लालू गौड, शमशाद खान, बबलू कुमार, अर्जुन यादव, विजय सिंह, विकाश रजक, शेषनाथ पाठक, वीर सिंह देवगन, दीपक गौड़, भरत पांडे, ममता सिंह, ऊषा देवी, रीना दास, दिलीप प्रजापति,गणेश चंद्रा,दिनेश कुमार सिंह,अतुल सिंह,विनय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.







