
जमशेदपुर : बीते 18 महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को रविवार को झारखंड मजदूर यूनियन के द्वारा सम्मानित किया गया. इसमें राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह के अलावा राजनीतिक और सामाजिक जगत के कई लोगों ने शिरकत की और मजदूरों को सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मजदूर नेताओं ने बताया कोरोना त्रासदी में जहां आम लोग घरों में बैठे थे, उस दौरान सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे थे, जो आज तक निरंतर जारी है. ऐसे में उनका सम्मान करना हर भारतीयों का कर्तव्य है.





