
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राजा सिंह के नेतृत्व में मानगो तांती पाड़ा एवं मछुआरा बस्ती में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कमजोर व जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल और कोविड-19 को देखते हुए मास्क का वितरण किया गया. इसमें पार्टी के केंद्रीय सदस्य योगेंद्र सिंह निराला, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, मानगो नगर समिति अध्यक्ष फते चन्द्र टुडू, नगर सचिव उमर खान, नान्टु सरकार, कालू गोराई, विनोद दे, परवेज आलम, प्रभात कुमार, दीपक मेहता, विजय धीवर, राजेश सिंह, दीपक मछुआ, तुलसी मछुआ, मन्नी सिंह, इन्दर पाल सिंह, अभिजीत सिंह, कृष्णा कुमार, राजू मछुआ, दुर्गा मछुआ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





