जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत बड़ागोविंदपुर में प्रखण्ड झामुमो अध्यक्ष पल्टन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को साढ़े दस बजे जमशेदपुर प्रखण्ड परिसर के समीप विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सागेन पुर्ती शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि धरना-प्रदर्शन की अगुआई प्रखंड सचिव जगत मार्डी व कोषाध्यक्ष संजय महतो एवं वे स्वयं करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कृष्ण हांसदा, देवकी मुर्मू, बुलबुल दास सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.




