
जमशेदपुर : संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर की एक बैठक सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान में राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 वर्ष पूर्व गठित संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति के नाम में परिवर्तन किया जाए. तत्पश्चात सर्वसम्मति से संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति के स्थान पर संयुक्त ग्राम विकास समिति नाम रखा गया. नव नामित संस्था संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर, जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करेगी. सरकारी विकास योजनाओं को, जन-जन तक पहुंचाना, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण, श्मशान भूमि, जाहिरा स्थान, धार्मिक स्थल की सुरक्षा के साथ ही अंत्योदय विकास के संकल्प के साथ संस्था के द्वारा जनहित में आगे बढ़ने का संकल्प सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में पूर्व गठित सामाजिक संस्था संयुक्त ग्राम विकास समिति का पुनर्गठन किया गया जो इस प्रकार है. (देखें नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों की सूची)
नवगठित कमेटी
अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, रामाकांत करवा, दानू महतो, महासचिव आलोक भास्कर, सचिव सुमित कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव राम मुखी, दीपू शर्मा, नंद किशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, कृष्णा पंडित को बनाया गया. संरक्षक मंडली में मंगल देव शुक्ला, अवधेश सिंह, बुधराम शंख मुंडा, प्रदीप शर्मा, मंगल करवा को शामिल किया गया. लीगल एडवाइजर पीके करुआ बनाए गए. इसके अलावा संयुक्त ग्राम विकास समिति के विंग के रूप में महिला विकास प्रमुख शोभा भावल, सह प्रमुख सरोज डॉट राय, शिक्षा एवं साक्षरता प्रमुख बोकुल सरकार, सह प्रमुख बोंगा सोरेन को बनाया गया. मीडिया प्रभारी के रूप में संजीव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी विजय विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी मजिस्टर शर्मा, जुझार हो, डोमन मुंडा संतोष गुप्ता को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धन सिंह मुंडा, प्रमोद शर्मा, डीपी मुंडा, अशोक मुखी, करम सिंह मुंडा, मधुसूदन मुंडा, लाल बहादुर शंख मुंडा, परमेश्वर महतो, संतोष दास, मनोज यादव, मंगल महतो, अशोक लाल दास, सुरेश लाकड़ा, विजय शर्मा, राम प्रसाद जयसवाल, विद्या सागर शर्मा, कुमकुम दत्ता, मार्ग्रेरेट गोप, पार्वती देवी, सीमा कुमारी, शशि लोहरा, बोंगा सोरेन, सरोज, कृष्णा मुखी को नामित किया गया. बैठक का संचालन आलोक भास्कर व धन्यवाद ज्ञापन दीपू शर्मा ने किया.







