
जमशेदपुरः जुबिली पार्क गेट खुलने की खुशी में सोमवार को नागरिक सुविधा मंच झारखंड द्वारा लड्डू का वितरण किया गया. लड्डू का वितरण जुबिली पार्क गेट के समक्ष किया गया. वहां कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा कर, आसपास के राहगीरों को लड्डू खिलाया गया. इसके संबोधन में अभय सिंह ने कहा जुबली पार्क गेट खोलने की इस लड़ाई में जमशेदपुर की जनता को श्रेय जाता है, जिन्होंने इसमें अपने मौन समर्थन देकर नागरिक सुविधा मंच के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. श्रेय उन पत्रकार मित्रों को भी दिया जाता है जिन्होंने अपनी लेखनी के बल पर इस आंदोलन को बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा की. श्रेय उन्हें भी जाता है जो सकारात्मक सोच रख कर दलहित राजनीति से ऊपर उठकर इसमें समर्थन किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जब सरकार तानाशाही बन जाती है तब आंदोलन ही एक सहारा होता है. भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी तानाशाह को रोकने के लिए संविधान में अपनी आवाज उठाने का मौलिक अधिकार है और यह अधिकार नागरिक सुविधा मंच ने सदुपयोग किया है. रक्षक ही भक्षक बन कर पूरे डेढ वर्ष तक जमशेदपुर की जनता को गुमराह करते रहे जब उन्हें लगा कि अब यह मामला दबने वाला नहीं है तब स्वयं लोग उतर कर अपने से गेट खोलने के लिए मजबूर हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर की जनता को बेवकूफ बनाया जाता रहा कभी बयान आया की चिड़ियाघर के नाम पर नहीं खुलेगा ?? तो कभी बयान दिया की प्रदूषण के नाम पर नही खुलेगा निकलेगा ?? तो कभी आवाज ध्वनि के नाम पर नही निकलेगा ? तो कभी जुबली पार्क के अंदर लॉ एंड ऑर्डर गड़बड़ होगा इस नाम पर गेट नहीं खुलेगा ? नागरिक सुविधा मंच द्वारा बैठक करके आगामी आंदोलन की समीक्षा किया जाएगा. लड्डू वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागरिक सुविधा मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र, गंगा प्रसाद साहू, भाजपा नेता विकास सिंह, भाजपा जिला के मंत्री पप्पू सिंह , राहुल सिंह, राम नगीना यादव , राम कुमार , रविंद्र मिश्रा, हलधर नारायण साह, रवि शंकर तिवारी, गिरधारी सिंह, देवानंद झा, राजेश चंद्रवंशी, बबलू कुमार ,कमलेश सिंह, पवन सिंह, रॉकी सिंह, राम कुशवाहा, मनीष पांडे ,लल्लन चौहान, अमरेंद्र मल्लीक, किशोर ओझा, प्यारे लाल साहू ,अशोक सिंह, शेखर राव, विनोद रिकी, राजा अग्रवाल, बिट्टू सरदार, अनूप सिंह ,शैलेंद्र मिश्रा, सुबोध कुमार, विद्या शंकर गुप्ता, अंकित शुक्ला , गुड्डू सिंह, राजीव मिश्रा, विजय कुमार, मनीष शर्मा, अनीशा सिन्हा, विवेक शर्मा, रविंद्र सिंह, रिंकू सरदार, मनोज दुबे , हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मंटू शर्मा, अजय कुमार ,रवि सिंह, केशव सिंह, आरपी त्रिपाठी, नवजीवन शुक्ला, हर्षित पटेल, प्रभाकर राव , सरदार रंजीत सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.











