जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा परसुडीह मंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता को मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज ने संबोधित किया. जुगसलाई विधानसभा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया में अपने आपको एनडीए का स्व घोषित प्रत्याशी के रूप में प्रचार प्रसार कर रहे हैं, जिस पर परसुडीह मंडल भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज किया. इन लोगों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक मिलन समारोह में आजसू पार्टी द्वारा आयोजन किया गया. इसमें एक भाजपा नेत्री का उल्लेख किया जा रहा है, जिसको लेकर एक साल पहले ही भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया था. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदेश महिला मोर्चा शोकॉज करते हुए कारण बताओ नोटिस महिला को भेजा, परन्तु जवाब न मिलने पर उन्हें अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. उस मिलन समारोह में भाजपा के कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए, पर इसका दुष्प्रचार किया जा रहा है. इस प्रेस वार्ता मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अम्बष्ठ, भाजपा परसुडीह मंडल महामंत्री रमेश उपाध्याय मीडिया प्रभारी किरण राव उपस्थित थे.




