जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “कैच द रेन ” अभियान के तहत जुगसलाई गर्ल्स हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ. इस प्रतियोगिता का विषय “वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण” रखा गया था। छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जल की बर्बादी रोकने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

चित्रकला प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई. शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, स्कूल एवं आसपास वर्षा के पानी को संचित करेंगे और जल का समझदारी से उपयोग करेंगे. जुगसलाई नगर परिषद आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी “कैच द रेन” अभियान से जुड़ें और अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करें.




